फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Angry woman commits suicide after her husband went to a wedding

Chitrakoot News: पति के शादी में जाने से नाराज महिला ने की खुदकुशी

Tue, 04 Feb 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Angry woman commits suicide after her husband went to a wedding
घटना की जानकारी देता रज्जू । - फोटो : संवाद
भरतकूप (चित्रकूट)। पति के शादी में जाने से नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर लौटे पति ने उसे फंदे से लटकता देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के भसौंधा के भरइया पुरवा निवासी रज्जू कुमार ने बताया कि रविवार को रिश्तेदार की शादी में गया था। घर में पत्नी रूचि देवी (30) और पुत्र गोलू थे। एक अन्य पुत्र नानी के घर गोबारिया में है। सोमवार को पांच साल के पुत्र गोलू ने बताया कि सुबह मां ने पांच रुपये देकर बिस्किट लाने के लिए कहा था। घर लौटा तो मां कमरे की छत पर लटकी थी। इसकी जानकारी उसने चाचा बच्चा को दी। चाचा ने घर आकर देखा फिर रज्जू को फोन कर जल्द घर आने के लिए कहा।
विज्ञापन

घर आकर देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी थी। उसे फंदे से नीचे उतारकर पुलिस सूचना दी। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि घटना के पीछे अभी किसी ठोस कारण की जानकारी नहीं है। गोबरिया निवासी रूचि की शादी 12 साल पहले भरइया निवासी रज्जू के साथ हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार पति के शादी में अकेले जाने से पत्नी नाराज थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed