फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Angry MP reprimanded for irregularities in operation of canals

Chitrakoot News: नहरों के संचालन में गडबड़ी पर नाराज सांसद ने लगाई फटकार

Sun, 01 Dec 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Angry MP reprimanded for irregularities in operation of canals
मानिकपुर। तहसील क्षेत्र में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बांदा चित्रकूट सांसद ने बांध का निरीक्षण कि या। सांसद ने नहरों में पानी न होने व कुछ नहरों में लीकेज होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। ऊंचाडीह में बन रही सडक़ का काम मानक के अनुरूप न होने पर इसकी जांच कराने के लिए पत्र लिखने को कहा है।
विज्ञापन

किसानों से लगातार आ रही शिकायतों के बाद रविवार को सांसद कृष्णादेवी पटेल ने पाठा क्षेत्र की नहरों की स्थिति जानी। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता एके प्रसाद, एसई श्याम चौबे, जेई भीखम चंद्र व मनोज कुमार के साथ समाजवादी कार्यकर्ताओं और स्थानीय किसानों के साथ निरीक्षण किया। तहसील क्षेत्र के बांध जडेरा एलहा, ऊंचा डीह बांध, भरोसा बांध का निरीक्षण किया। सांसद ने कहा कि किसानों द्वारा लगातार इन बांधो में हो रही पानी की लीकेज और कुछ नहरों में पानी न मिलने की शिकायत कर रहे हैं। यह व्यवस्था सही नहीं है। नहरों टूटी हैं। इनकी मरम्मत का बजट खर्च भी हो चुका है। इस व्यवस्था को दस दिन के अंदर सुधारने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा ठेकेदार व संबधित अधिकारी के खिलाफ जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद सांसद ने ऊंचाडीह के पास जरेडा बांध के बगल में 8.5 लाख की लागत से बन रही सडक़ के मानक की जांच की। मानक व गुणवत्ता विहीन होने पर विभागीय अधिकारी से इसे सही कराने के लिये कहा। इसकी जांच भी कराने के निर्देश दिएहैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed