फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Anganwadi workers will identify polluted water

प्रदूषित जल की पहचान करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Tue, 22 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will identify polluted water
Anganwadi workers will identify polluted water - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब गांव में प्रदूषित जल की पहचान कर अधिकारियों को रिपोर्ट देेंगी। इसके लिए उन्हें विशेष किट का वितरण किया गया है।
विज्ञापन

विकासखंड कर्वी सभागार में मंगलवार को जल जीवन मिशन एवं राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन के अंतर्गत कार्यक्रम हुआ। जिसमें ग्रामीण स्तर पर चयनित पांच महिला सदस्यों, प्रधानों को पेयजल परीक्षण, गुणवत्ता की विशेष जानकारी प्रयोगशाला प्रभारी धर्मराज सिंह ने दी है। बताया गया कि चयनित आशा, आंगनबाड़ी, समूह की महिलाएं व प्रधान गांवों में जाकर जल का परीक्षण कर रिपोर्ट भेजेंगी। इस मौके पर डीडीओ आरके त्रिपाठी, बीडीओ राजेश नायक , परियोजना प्रबंधक जल निगम, राजेंद्र सिंह, हरिकेश, योगिता राय, गिरीश आदि मौजूद रहे। इस दौरान टेस्ट किट का वितरण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रेहुंटा रामानंद, कसहाई आंगनबाड़ी राजश्री, रैपुरवा माफी आशा ममता आदि मौजूद रहंीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed