फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   An innocent child and a young woman died due to snakebite, two women admitted

Chitrakoot News: सर्पदंश से मासूम और युवती की मौत, दो महिलाएं भर्ती

Sat, 05 Jul 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
An innocent child and a young woman died due to snakebite, two women admitted
चित्रकूट/राजापुर/सरधुवा। अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं और एक मासूम को सांपों ने डस लिया। इसमें और मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

सरधुवा थाना क्षेत्र के नैनी गांव रजोला निषाद ने बताया कि बेटी मोहिनी देवी (19) कमरे में चारपाई पर सो रही थी। तभी सांप ने डस लिया। उसे झाड़फूंक के लिए ले गए। हालत में सुधार न होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सदर कोतवाली के रगौली निवासी मंजू सिंह ने बताया कि बेटा अमन सिंह (4) घर में खेल रहा था। तभी सांप ने पैर में डस लिया। उसे भी झाड़फूंक के लिए ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मौत हो गई। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के मनोहरगंज निवासी लवकुश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे पत्नी मीना देवी (25) घर में भतीजी खुशी के साथ बैठी थी। तभी सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा राजापुर थाना क्षेत्र के हरदौली निवासी मथुरा प्रसाद ने बताया कि पत्नी कविता (32) रात को चारपाई में सो रही थी। तभी सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इनसेट
झाड़फूंक के बजाय अस्पताल में लाएं
बारिश के मौसम में सांप के डसने की घटनाएं बढ़ गई हैं। लोग सांप के डसने पर अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़फूंक कराने ले जाते हैं। यही कारण है कि लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरबी लाल का कहना है कि किसी को सांप डसे तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर जाएं। वहां एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाएं। इससे मरीज की जान बच सकती है। सीएमएस डाॅ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सांप के डसने पर कपड़े से उस हिस्से को बांधे। रस्सी का प्रयोग न करें। काटने वाले स्थान को साबुन से अच्छी तरह से धोएं और अस्पताल पहुंच कर इंजेक्शन लगवाएं। जिला अस्पताल में 208 इंजेक्शन का स्टॉक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed