{"_id":"69750a5022384e6f84098018","slug":"an-fir-has-been-lodged-against-two-named-and-unknown-associates-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-126185-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दो नामजद व अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दो नामजद व अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sat, 24 Jan 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। आयुष के अपहरण व हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात साथियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पिता की तहरीर पर यह कार्रवाई की है। अब पुलिस घटना में संलिप्त अन्य अज्ञात व्यक्तियों की जांच करेगी।
कस्बा निवासी कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी ने बताया कि उसके बेटे आयुष केसरवानी (13) का बृहस्पतिवार की शाम को उसके पूर्व किराएदार इरफान व उसका कर्मचारी कल्लू उर्फ साहब ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। इसके बाद फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी और एक घंटे में रुपये देने के लिए कहा था। मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर अपराधी कल्लू की मौत हो गई थी। जबकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर इरफान को मुख्य आरोपी माना है। थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि तहरीर पर मुख्य आरोपी इरफान, शातिर अपराधी कल्लू व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य की तलाश की जा रही है।