फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Amit Shah and Priyanka Gandhi in Dharmanagari today

आज धर्मनगरी में अमित शाह और प्रियंका गांधी

Sun, 28 Apr 2019 11:59 PM IST
chitrakoot Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Apr 2019 11:59 PM IST
सार

 एसपीजी समेत सीआरपीएफ ने डाला डेरा

विज्ञापन
Amit Shah and Priyanka Gandhi in Dharmanagari today
जनसभा स्थल के पास ही बनाया गया हेलीपैड - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट। चुनावी शोर के बीच सोमवार को धर्मनगरी वादों आरोपों और नए कलेवर में नेताओें की भीड़ गवाह बनेगी। पहली बार धर्मनगरी में चुनावी प्रचार करने आ रहीं कांग्रेस की स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से रैली व भाषण का मुकाबला होगा। दोनों दलों के प्रत्याशी जिलाध्यक्ष व समर्थक तेज गर्मी की परवाह किए बिना तैयारियों में तेजी से जुटे हैं। दोनों के लिए अलग-अलग स्थान पर जनसभा स्थल के पास ही हेलीपैड बनाया गया है। दोनों दल के प्रदेश स्तरीय नेताओं व एसपीजी सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने काम की कमान संभाल ली है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यालय के बेड़ी पुलिया के पास हाईवे किनारे एक निजी मैदान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा होनी है। मंच के पास ही हेलीपैड तैयार कराया गया है। जनसभा स्थल पर एक प्रमुख मंच व दूसरा मंच स्थानीय नेताओं के लिए बनाया जा रहा है। इसके अलावा पूरे स्थल पर टेंट लगवाया जा रहा है। अमित शाह की जनसभा स्थल से लेकर हेलीपैड तक की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस की स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा हाईवे किनारे पुलिस लाइन खोह के पास होनी है। जिसके लिए कांग्रेसी तैयारियों में लगे हैं। नए कार्यक्रम के अनुसार अब वह हेलीकाप्टर से प्रयागराज के रास्ते आएंगी और सीधे जनसभा स्थल के पास ही पुलिस लाइन के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगी। रविवार को एसपीजी टीम ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ हेलीपैड से  लेकर मंच तक के रास्ते पर बेरीकेडिंग का निरीक्षण किया। मंच से हेलीपैड तक का लगभग 100 मीटर की दूरी का वाहनों के काफिले के साथ रूट मार्च भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मंदिर न जाकर सीधे जनसभा पहुंचेगी प्रियंका
चित्रकूूट। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पूर्व घोषित कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है। अब वह प्रयागराज तक चार्टर विमान से फिर वहां से चित्रकूट पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से आएंगी। जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा के अनुसार वह दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस लाइन आएंगी। सीधे मंच पर पहुंचकर करीब एक घंटा दस मिनट तक भाषण व कार्यकर्ताओं से मिलकर पौने दो बजे प्रयागराज के लिए उड़ान भरेंगी। गौरतलब है कि पहले उनका कार्यक्रम देवागंना हवाई पट्टी पर उतरकर भगवान कामता नाथ मंदिर जाना था। इसके बाद सड़क के रास्ते मंच स्थल तक आना था। इस कार्यक्रम में अचानक बदलाव किया गया है। पहले उन्हें दिल्ली से सीधे चित्रकूट आना था अब वह पहले प्रयागराज फिर चित्रकूट आएंगी। कार्यक्रम संशोधन के बारे में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन ने विपक्षियों के इशारे पर उन्हें सड़क रास्ते से कामतानाथ मंदिर से खोह जनसभा स्थल लगभग 15 किमी के सफर की इजाजत नहीं दी। इस मामले में सदर एसडीएम इंदु प्रकाश ने आरोप को गलत बताया कहा कि उनके पास ऐसी जानकारी नहीं दी गई थी।
एसपीजी समेत सीआरपीएफ ने डाला डेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed