फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ambulance personnel sitting on strike raising salary in Chitrakoot

चित्रकूट में वेतन बढ़ोत्तरी को धरने पर बैठे एम्बुलेंस कर्मी

Thu, 27 Feb 2020 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Ambulance personnel sitting on strike raising salary in Chitrakoot
फोटो- 12- जिला अस्पताल परिसर में हडताल में बैठे एंबुलेंस संचालक - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। वेतन बढ़ोत्तरी को लगातार मांग के बावजूद कोई ध्यान न देने पर एंबुलेंस कर्मचारी एकजुट होकर जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। चेताया कि रात्रि 12 बजे से एंबुलेंस संचालन ठप करेंगे। किसी भी प्रकार की अनहोनी के जिम्मेदार जिला प्रशासन होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय सोनेपुर में 102, 108 व एलएस एंबुलेंस के कर्मचारी आमिर अली, नवीन यादव, राजेंद्र राजपूत, राघवेन्द्र सेन, विवेक, विकास केसरवानी, भागवेन्द्र सिंह, अवनीश पटेल, राजेन्द्र भारतीय आदि ने परिसर में धरना शुरू कर दिया है। कहा कि कर्मचारी व सेवा प्रदाता श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में हुए समझौते को न मानना, ठेका प्रथा समाप्त करने व समान कार्य, समान वेतन, नेशनल हेल्थ मिशन में शामिल कर्मचारी भविष्य निधि घोटाले पर कार्यवाही समेत नए वेतनमान के तहत वेतन की मांग है। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि रात्रि 12 बजे तक अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो एंबुलेंस सेवा बंद कर देंगे। पूर्व में अनिश्चितकाल हड़ताल के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया था। काफी समय व्यतीत होने के बावजूद मांगें पूरी नहीं की गई। ऐसे में दुबारा धरना देने को बाध्य हुए हैं।
विज्ञापन

मरीजों को हुई परेशानी
चित्रकूट। एंबुलेंस की हड़ताल से दिनभर मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मानिकपुर व पहाड़ी से छह प्रसूूताओं को एंबुलेंस नहीं मिली तो उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल आना पड़ा। इसी प्रकार बरगढ़ व मऊ क्षेत्र में भी सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगाें व पुलिस कर्मियों को निजी वाहन की सेवा लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed