{"_id":"5f2b01248ebc3e3cfa61923e","slug":"ambulance-drivers-questioned-in-e-rickshaw-delivery-case-chitrakutt-news-knp5752433137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा में प्रसव मामले में एंबुलेंस चालकों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा में प्रसव मामले में एंबुलेंस चालकों से पूछताछ
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर से सटे बनकट गांव में गर्भवती के परिजनों के फोन करने के बाद भी एंबुलेंस न पहुंचने पर ई-रिक्शा में प्रसव मामले की जांच शुरू हो गई है। एंबुलेंस चालकों से पूछताछ की जा रही है। वहीं 102 एंबुलेंस के जिला प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मरीज या परिजनों की कॉल का रिकार्ड अभी नहीं मिला है।
बनकट के रितेश कुमार की बहन वंदना रविवार को रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधने आई थीं। परिजनों के मुताबिक सोमवार को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर एंबुलेंस के लिए फोन किया गया। एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। दर्द बढ़ने पर ई रिक्शा से जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल गेट पर ई-रिक्शा में प्रसव हो गया। जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को 102 एंबुलेंस के प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रसूता या परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। इसके बावजूद रिकार्ड देखा जा रहा है। अभी मरीज या परिजनों की कॉल नहीं मिली है। एंबुुलेंस चालकों से पूछताछ की जा रही है।