फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   amaavasya par dharmanagaree na aaen, ghar mein karen poojan

अमावस्या पर धर्मनगरी न आएं, घर में करें पूजन

Fri, 14 Aug 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
amaavasya par dharmanagaree na aaen, ghar mein karen poojan
भाद्रमास की अमावस्या की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में भाद्रपद मास की अमावस्या पर मेले के संबंध में संतों-महंतों और अधिकारियों के साथ शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए भाद्रपद अमावस्या मेले पर तीर्थ यात्रियों के लिए प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने साधु, संतों से कहा कि मठ, मंदिरों में पांच लोगों से ज्यादा को पूजा की अनुमति न दी जाए। श्रद्धालु घर में ही पूजन करें।
विज्ञापन

डीएम ने परिक्रमा मार्ग और रामघाट पर सफाई, बिजली, पेयजल सहित सभी इंतजाम सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों के साथ मेले की व्यवस्थाएं देखें। उन्होंने कहा कि अमावस्या मेले में भीड़ पर प्रतिबंध रहेगा। अन्य जिलों के डीएम और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर प्रचार-प्रसार कराया जाए। इससे कि वहां से तीर्थयात्री कामतानाथ के दर्शन करने न आएं। उन्होंने डीपीआरओ और नगर पालिका ईओ को अन्ना पशुओं के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी। भीड़ नहीं होनी चाहिए। शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। मोहर्रम पर जुलूस और ताजिया पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

अमावस्या मेले के दौरान परिवहन व्यवस्था को बंद रखा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, ईओ नरेंद्र मोहन मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह सहित निर्मोही अखाड़े के मुन्ना शास्त्री, अश्वनी कुमार अवस्थी, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed