फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Alleged physical and mental abuse

चित्रकूट: सैलून संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप, दी तहरीर

Sun, 19 Feb 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 19 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Alleged physical and mental abuse
शारीरिक व मानसिक शोषण का लगाया आरोप
विज्ञापन

- पुलिस ने मामले में शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शहर के एक सैलून की संचालिका ने अपने पार्टनर व उसके दोस्त पर शारीरिक व मानसिक शोषण के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है।
रविवार को युवती ने बताया कि वह अपनी महिला दोस्त के साथ मिलकर शहर में एक हेयर सैलून की फ्रेंचाइची लेकर काम कर रही है। इसी बीच उसकी महिला दोस्त का निधन हो गया। इसके बाद उसका पति व एक अन्य युवक ने उसके साथ पार्टनरशिप में काम किया। इस दूसरे युवक से वह पूर्व परिचित थी। आरोप लगाया कि उसने सैलून में आकर उसके साथ अभद्रता की। इसके पूर्व शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। वह अब शादी करने से इन्कार कर रहा है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि कोतवाली में शिकायत करने जाने पर वहां मौजूद एक दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उनसे उल्टे गलत सवाल किए। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल प्रभुनाथ ने बताया कि युवती के आरोप गलत हैं। किसी दरोगा ने अपशब्द नहीं कहे हैं। इस मामले में दोनों पक्ष कोतवाली आए थे। दोनों की बातचीत के बाद रजामंदी से तीन दिन का दोनों पक्ष समय लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed