{"_id":"64d28ed6ce1181a0cd01fb34","slug":"allegation-vigilance-team-members-pushed-the-elderly-to-death-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-860-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप: विजिलेंस टीम के सदस्यों के धक्के से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप: विजिलेंस टीम के सदस्यों के धक्के से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के खुमानीपुरवा में बिजली की जांच करने गई विभाग की टीम से ग्रामीणों की नोंकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टीम के सदस्य ने एक बुजुर्ग को धक्का दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों ने थाने में शिकायत की है। वहीं बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों ने आरोपों को नकारा है।
मंगलवार को सवेरे खुमानीपुरवा में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा डाला। गांव के अमृतलाल द्विवेदी ने बताया कि बिजली विभाग के जेई आलोक मौर्या टीम के साथ बड़े भाई बच्छराज द्विवेदी (65) के घर जांच करने पहुंचे। जहां घर के बाहर लगे मीटर को चेक करने के बाद घर के अंदर जाने लगे।
इस पर बच्छराज ने कहा कि महिलाएं घर के अंदर है और जान से मना किया, लेकिन वह नहीं माने। आरोप लगाया कि इसी दौरान टीम के सदस्यों ने बच्छराज को धक्का दे दिया। जिससे वह गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों का टीम से विवाद होने लगा। मामला बढ़ता देख विभाग की टीम लौट गई। परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के एक पुत्र, दो पुत्री, पत्नी लक्ष्मी देवी रो-रोकर बेहाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बिजली विभाग के एसई बृजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान ग्रामीण व परिजन सहयोग नहीं कर रहे थे। जांच कर टीम के सदस्य बाहर निकले तो वहां मौजूद बच्छराज को चक्कर आ गया और बेहोश हो गए। उन्हें किसी ने धक्का नहीं दिया। टीम ने ही एंबुलेंस बुलाकर बच्छराज को अस्पताल भेजा था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई है। टीम पर जो आरोप लगे हैं उसकी जांच पुलिस करेगी।