फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Allegation of demanding Rs 5 lakh to get the final report done

Chitrakoot News: फाइनल रिपोर्ट लगवाने लिए पांच लाख मांगने का आरोप

Mon, 05 Feb 2024 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Allegation of demanding Rs 5 lakh to get the final report done
चित्रकूट। पाइप चोरी के मामले में जेल से जमानत पर छूटे चार आरोपियों ने रैपुरा थाना पुलिस पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री समेत आला अफसरों को लिखे पत्र में बताया कि फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर उसने 50 हजार से पांच लाख रुपये तक की मांग की जा रही है। यह भी दावा किया कि पुलिस से बातचीत का ऑडियो भी उनके पास है। रुपये न देने पर उनके परिवार को भी फंसाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

बिहार के रोहतास जिले के निवासी शशिकांत और विकास कुमार ने बताया कि अप्रैल 2023 में रैपुरा थाना क्षेत्र से पाइप चोरी हुए थे। इस मामले में झूठे तरीके से फंसाने के लिए पिछले साल मई में वाराणसी के पास से गिरफ्तार सात लोगों को जेल भेजा था। दोनों ने बताया कि अगस्त में जमानत पर छूटे थे।
विज्ञापन

इसके बाद से फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर रैपुरा थाना पुलिस के दो दरोगा ने उनसे और प्रवीण जैन व अनुपम पांडेय से रुपये की मांग कर रहे हैं। दावा किया कि दो बार उन्हें रुपये भी दिए, लेकिन अभी भी उनसे रुपये मांगे जा रहे हैं। उनके पास रुपये न होने की बात कहने पर दरोगा द्वारा परिवार को फंसाने की धमकी दी जाती है। इससे वह सब बेहद परेशान हैं। इस मामले में सीएम समेत उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर व ऑडियो रिकार्ड देकर जांच कराकर बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपुरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि जुर्म करने के बाद जेल जाने वाले अपराधियों की बात का क्या भरोसा है। खुद को बचाने के लिए मनगढंत आरोप लगाये जा रहे हैं। किसी दरोगा ने फोन नहीं किया है। इस संबंध में एसपी अरुण कुमार सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उनके पीआरओ ने बताया कि साहब मीटिंग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed