{"_id":"6a29ac7d4a0fa786200ac9d4","slug":"alcoholic-husbands-hands-and-feet-tied-left-out-in-the-sunalcoholic-husbands-hands-and-feet-tied-left-out-in-the-sun-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-132270-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शराबी पति के हाथ-पैर बांध कर धूप में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शराबी पति के हाथ-पैर बांध कर धूप में छोड़ा
विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 18 पेड़ से बंधा शशिप्रकाश।
बार-बार रस्सी खोलने की गुहार लगा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कुसिया पुरवा में महिला ने अपने शराबी पति को सुधारने का नई तरकीब निकाली। पति के हाथ-पैर बांध करखंभे और नीम के पेड़ से बांध दिया। चिलचिलाती धूप में कई घंटे तक पति को ऐसे ही छोड़ दिया। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कुसिया पुरवा निवासी आरती देवी का कहना है कि पति शशि प्रकाश शराब का आदी है। हर दिन नशे में उसे और परिजन को गाली-गलौज करते हुए पीटता और हंगामा करता है। इससे परेशान होकर पति के हाथ-पैर रस्सी से बांधा और बिजली के खंभे व नीम के पेड़ से बांध दिया। तेज धूप की वजह से पति बार-बार रस्सी खोलने की गुहार भी लगा रहा था, लेकिन महिला ने काफी देर तक उसकी कोई बता नहीं सुनी। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पत्नी आरती देवी, सास शिव कन्या तथा अन्य परिजन से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।