फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Alcohol businessman, female friend shot and killed

चित्रकूट: शराब व्यवसायी, महिला मित्र की गोली मारकर हत्या

Sun, 17 Jan 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Alcohol businessman, female friend shot and killed
चित्रकूट। मध्यप्रदेश के नया गांव थाना क्षेत्र के गुप्तगोदावरी के पास सेमरिया मोड़ पर रविवार की दोपहर युवकों ने कार सवार शराब व्यवसायी व उसकी महिला मित्र की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े़ हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शराब व्यवसायी मूल निवासी हमीरपुर और युवती मप्र के सतना जिले की रहने वाली थी। सतना एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच कर हत्यारोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सतना के विराट नगर निवासी अनुज दीक्षित (35) पुत्र श्यामसुंदर दीक्षित के शराब के ठेके हैं। वह रविवार को कार से सतना जिले के अमौधा सिविल लाइंस निवासी महिला मित्र प्रिया सिंह (27) के साथ कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया गांव थाना क्षेत्र के सेमरिया मोड़ पर मडहा के पास कार सवार युवकों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी और भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर सतना एसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी सुरेंद्र जैन व थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी फोर्स संग पहुंचे।
पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल से दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर शाम फोरेंसिक व डाग स्क्वॉड टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्र किए। सतना एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लगता है, पर जांच कर हत्यारों को पकड़ा जाएगा।
बताया कि युवक के कई शराब के ठेके हैं और वह शादीशुदा है। उसकी पत्नी महोबा में रहती है। युवक ने विवाद के चलते पत्नी को कुछ दिन पहले मायके छोड़कर आया था। लोगों ने बताया कि युवक की कार का पीछा एक अन्य कार कर रही थी।

मडहा मोड़ पर शराब व्यवसायी की कार पलट गई, जिससे दोनों जख्मी हो गए। इसी बीच पीछे से आई दूसरी कार सवारों ने पहले युवती को गोली मारी, फिर विरोध कर रहे शराब व्यवसायी को मौत के घाट उतार दिया। एसपी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed