{"_id":"65be95f270adb6deb0086e8c","slug":"aig-stamp-investigated-and-sent-report-to-dm-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104703-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एआईजी स्टांप ने जांच कर डीएम को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एआईजी स्टांप ने जांच कर डीएम को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
चित्रकूट। तकरीबन दो करोड़ की जमीन महज पांच लाख रुपये में एग्रीमेंट कराने की जांच करने शनिवार को एआईजी स्टांप पुलिस के साथ वृद्ध के गांव पहुंचे। जमीन का निरीक्षण करने के बाद वृद्ध के घर जाकर पूछताछ की। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में क्रेता व विक्रेता पक्ष के लोगों को बुलाकर जानकारी ली। रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
शनिवार को एआईजी स्टांप रामसुंदर यादव शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौडी गांव पहुंचे। उन्होंने वह जमीन देखी, जिसका एग्रीमेंट हुआ है। उन्होंने माना कि हाईवे के किनारे की यह जमीन वेशकीमती है। इसके बाद वृद्ध गोबरा प्रसाद के घर पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली। परिजनों ने जमीन का सौदा निरस्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार वृद्ध व परिजनों को कार्रवाई करनी होगी।
दोपहर बाद कलक्ट्रेट परिसर में एआईजी स्टांप कार्यालय में चारों खरीदारों, गवाहों और वृद्ध समेत परिजनों के साथ बैठक की। उनके बयान दर्ज किए गए। एआईजी ने बताया कि रिपोर्ट तैयार डीएम कार्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
यह भी बताया कि मामले में रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत की अलग से जांच कराई जाएगी। इसके अलावा कुछ और कर्मचारियों की शिकायतें मिली हैं।