{"_id":"6851a95da6851175800d167c","slug":"after-the-collision-with-the-truck-the-car-collided-with-the-tractor-trolley-six-injured-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-117004-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, छह घायल
Tue, 17 Jun 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
मऊ। रैपुरा थाना अंतर्गत में झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के कस्बे में ट्रक की टक्कर से एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। इससे कार सवार छह यात्री घायल हो गए। एमपी के पन्ना जिले के दहलान गांव में रहने वाले ग्रामीण स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। जब कार रैपुरा कस्बे के पास पहुंची तो ट्रक से कार की मामूली टक्कर हुई। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई। कार में सवार यात्रियों में दहलान गांव निवासी मोनू यादव, पवन यादव, रूपेंद्र, रामरतन, राजाभइया, विनोद यादव घायल हो गए। इलाज के सीएससी रामनगर में भर्ती कराया गया है। संवाद
-
विज्ञापन
-