फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   After getting vaccinated, the condition of the innocent deteriorated, death

टीका लगने के बाद मासूम की बिगड़ी हालत, मौत

Sun, 27 Mar 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
After getting vaccinated, the condition of the innocent deteriorated, death
चित्रकूट। आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नवजात बच्चे व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने के लिए शिविर लगाया। टीका लगवाकर घर गए डेढ़ माह के बच्चे की रात में हालत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामला भरतकूप थाना अंतर्गत अकबरपुर गांव का है। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण का शिविर लगाया।
विज्ञापन

गांव की आशा कार्यकर्ता रामबाई ने टीका लगवाने के लिए लोगों को बुलाया। अकबरपुर गांव के दशरथ कोल के डेढ़ माह के पुत्र विष्णु को लेकर मां रजनिया शिविर में पहुंची और टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह बच्चे को लेकर घर चली गई। रात में अचानक बच्चे के शरीर में हरकत बंद हो गई। मौत होने का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पिता दशरथ ने बताया कि उसके साढ़े तीन साल की एक बच्ची है। पहाड़ में मजदूरी करता है। आरोप लगाया कि टीका लगवाने से बच्चे की मौत हो गई है। रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

उधर, अपर सीएमओ इम्तियाज अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौत के वजह की जानकारी नहीं है। हो सकता है बच्चा बीमार रहा हो। टीका लगाने से पहले इसकी जानकारी माता-पिता को देनी चाहिए। उसे टीका नहीं लगाया जाता। शिकायत मिली है इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed