फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Advance action will be taken after the inquiry report is received

जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई

Wed, 22 Dec 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Advance action will be taken after the inquiry report is received
चित्रकूट। महंत कल्याणदास की मौत के मामले की जांच कर रही पुलिस को विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार है। पत्र और उसकी राइटिंग की जांच भी कराई जा रही है। पत्र में आरोपित चार लोगों से पूछताछ में अभी पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। उधर, नए महंत को गद्दी पर बैठाने की चर्चा भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग के तृतीय मुखार बिंद खोही के आश्रम के महंत कल्याणदास का पिछले दिनों निधन हो गया था। उनके कमरे में मिले एक पत्र में चार लोगों के नाम लिखे मिले। इन लोगों पर प्रताड़ित करने और आश्रम की संपत्ति के कब्जे की साजिश के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस चारों लोगों से पूछताछ कर रही है। महंत की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई है। जांच एएसपी शैलेंद्र कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महंत के बिसरा की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पत्र, उसकी राइटिंग और काल डिटेल की जांच चल रही है। इन सबकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने कहा कि नये महंत के चयन में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है। यह तो संत, महंतों की टोली का निर्णय है। कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed