फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   adheekshan abhiyanta aae sameeksha karane, bijalee gaayab

अधीक्षण अभियंता आए समीक्षा करने, बिजली गायब

Fri, 14 Aug 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
adheekshan abhiyanta aae sameeksha karane, bijalee gaayab
डाक बंगले में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते अधीक्षण अभियंता केके भारद्वाज। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। चित्रकूट धाम मंडल के अधीक्षण अभियंता की जिले मेें मौजूदगी के वक्त बिजली ने खूब गच्चा दिया। वह बिजली की स्थिति की समीक्षा करने आए थे। समीक्षा के दौरान
विज्ञापन

डाकबंगले में प्रदेश सरकार के मंत्री और सांसद भी मौजूद थे। ऐसे में मंत्री और सांसद को कहना पड़ा गया कि जब उनके(अधीक्षण अभियंता ) के सामने यह हाल है तो अन्य दिनों की स्थिति का अंदाज आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं अधिकारी समस्या का पुख्ता हल नहीं बता पाए।
विज्ञापन

शहर सहित गांवों में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल ने वेबिनार में ऊर्जा मंत्री को समस्या बताई थी। इस पर बिजली विभाग के चित्रकूट धाम मंडल के अधीक्षण अभियंता केके भरद्वाज शुक्रवार को समीक्षा करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जुलाई माह मेें बारिश कम होने से ज्यादातर किसान खेतों की नलकूप से सिंचाई करते हैं। इससे बिजली की समस्या हो गई थी। तीन दिन से बारिश अच्छी हो रही है। अब नलकूप न चलने से बिजली व्यवस्था सुधरी है। जिले में कई नए पावर हाउस बनाए गए हैं। अन्य पावर हाउस की योजना बनाई जा रही है। खोही गांव में पावर हाउस बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के बिजली अधिकारियों के फोन न उठाने की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता ने कहा कि अगर कोई अधिकारी फोन से बात नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संविदा विद्युत कर्मचारियों की समस्या का निराकरण कराया जा रहा है। सुरक्षा के लिए उपकरण दिलाए जा रहे हैं। उनकी आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता भी दी जाती है। इस मौके पर राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, एसई पीके मित्तल, अधिशासी अभियंता हाकिम सिंह, शक्तिप्रताप सिंह, हरिओम करवरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed