{"_id":"67704249c33a850255054356","slug":"adg-inspected-the-preparations-for-maha-kumbh-and-said-keep-the-arrangements-in-order-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-112054-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एडीजी ने महाकुंभ की तैयारियां देखीं, कहा-व्यवस्था रखें दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एडीजी ने महाकुंभ की तैयारियां देखीं, कहा-व्यवस्था रखें दुरुस्त
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजकीय रेलवे पुलिस प्रकाश डी पहुंचे। उन्होंने कर्वी स्टेशन के अलावा मानिकपुर, शिवरामपुर व भरतकूप स्टेशन का भी भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।
एडीजी जीआरपी ने कर्वी स्टेशन में सबसे पहले प्लेटफार्म व होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया। इसके बाद शौचालय की साफ-सफाई व प्रवेश व निकास द्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने महाकुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड व सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न होने पाए इसके लिए पर्याप्त बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
मेला के दौरान भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त निकासी द्वार भी बनाया गया है। जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म से निकलने में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह , पुलिस उपमहानिरीक्षक जीआरपी राहुल राज, पुलिस अधीक्षक जीआरपी झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।