{"_id":"6749fb5a942563ca1e0d19f2","slug":"additional-trains-will-run-before-maha-kumbh-mela-general-manager-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111364-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ मेला से पहले चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें: महाप्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ मेला से पहले चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें: महाप्रबंधक
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेला में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने चित्रकूट धाम स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
उन्होंने स्टेशन में हो रहे निर्माण कार्य को महाकुुंभ मेला के पहले तक पूरा करने के निर्देश भी रेल अधिकारियों को दिए। निर्देश दिए कि यदि लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि महाकुंभ के दौरान अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।
शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के ठहरने के लिए बनाए जा रहे भवन, रेलवे स्टेशन के हो रहे सुंदरीकरण सहित रेलवे स्टेशन में हो रहे पानी की सप्लाई की व्यवस्था सहित शौचालयों का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर लगी बोतल क्रशिंग मशीन का निरीक्षण भी किया। इससे यात्रियों के लिए स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छा कदम बताया। इसी के साथ रेलवे स्टेशन में बिजली, पानी की व्यवस्था देखा है।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक झांसी दीपक कुमार सिंहा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता आशुतोष चौरसिया व स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।