{"_id":"61b796ff734b796bf862c7aa","slug":"action-chitrakoot-news-knp669377584","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट परिसर में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट परिसर में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। राजापुर तहसील के चिल्लीमल गांव में इस वर्ष धान क्रय केंद्र न खुलने से किसानों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे आक्रोशित किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में डीएम को ज्ञापन देकर गांव में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की।
ज्ञापन में कहा है कि चिल्लीमल गांव में कई गांवों के किसान धान बेचने आते थे। इस वर्ष यहां धान क्रय केंद्र न खोेले जाने से राजापुर व अन्य स्थानों पर धान बेचने को मजबूर हैं। चिल्लीमल गांव के सुनील मिश्रा ने बताया कि इस गांव में सिंचाई के लिए सबसे बड़ा कैनाल बना है। इससे ज्यादातर किसान धान की खेती करते हैं। धान क्रय केंद्र न खोलने से किसानों को परेशानी होती है।
प्रदर्शन करने वालों ने चेतावनी दी है कि 15 दिसंबर तक गांव में धान क्रय केंद्र न खोला गया तो राजापुर क्षेत्र के सुरसेन चौराहे पर जाम लगाकर विरोध करेंगे। इस दौरान कल्लू सिंह, गौरी, रामबहोरी, राममिलन, दिलीप व सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।