फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Accused of killing a woman and throwing her body in the river

Chitrakoot News: महिला की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप

Thu, 03 Apr 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing a woman and throwing her body in the river
चित्रकूट। रायपुर गांव के एक पिता ने गुरुवार को दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने व शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। युवती के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। शव को यमुना नदी में खोजा जा रहा है। आरोपी ससुरालीजन घर में ताला बंद कर भाग गए हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज के अटाला निवासी शाहबे आलम उर्फ मुन्ना ने बताया कि बेटी जैनब (20) की शादी रायपुर बांगर निवासी साहिल खान के साथ एक साल पहले हुई थी। कुछ दिन पहले बेटी के चचेरे देवर अरमान ने घर आकर दहेज की मांग की थी, थोड़ा बहुत रुपये व सामान देकर विदाई की थी। इसके बाद 29 मार्च 2025 की शाम को फोन करने पर बेटी का मोबाइल बंद बता रहा था। 30 मार्च की दोपहर एक बजे सूचना मिली कि बेटी की हत्या कर फेंक दिया है। इस पर वह सब 30 मार्च को ही बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां घर में ताला लटक रहा था। सभी लोग गायब थे। शाहबे आलम ने बताया कि पड़ोसियों ने जानकारी दी कि ससुरालियों ने बेटी को मारने के बाद यमुना नदी में फेंक दिया है। उसने पति साहिल खान, ससुर कल्लू खान, देवर राहुल, समीर, सास व दो ननद के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ जयकरण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यमुना नदी में शव को खोजा जा रहा है। एसडीआरएफ टीम व गोताखोर की मदद से शव की तलाश की जा रही है। आरोपियों की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed