फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Accused of gang-raping prostitution

सामूहिक दुष्कर्म कर देह व्यापार कराने का आरोप

Thu, 02 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of gang-raping prostitution
मऊ(चित्रकूट)। मऊ थाना अंतर्गत एक गांव की किशोरी के परिजनों ने पड़ोसियों व मप्र कटनी में रहने वाले रिश्तेदारों किशोरी को भगाकर ले जाने फिर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपी किशोरी से देहव्यापार करा रहे हैं। मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पास्को एक्ट व अपहरण के तहत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के सदस्य 24 दिसंबर को उसकी पुत्री को बहला फुसला कर अपने घर ले गए। जहां पर उसको नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद मप्र क्षेत्र के कटनी शहर ले गए। जहां पर आरोपी मोनू, राहुल, पंचमलाल, नीरज कुमार व झीलम ने दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उसकी पुत्री से कटनी शहर में देहव्यापार कराया जा रहा है।थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि मामला संदिग्ध हेै। नामजद नौ लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। जिनके नाम विमला देवी, सावित्री देवी, रोशनी देवी व केता बाई हैं। किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed