फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Accountant on a fast, anganbadis wisdom by purification ritual

अनशन पर लेखपाल, आंगनबाड़ियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

Wed, 21 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Wed, 21 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accountant on a fast, anganbadis wisdom by purification ritual
बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। - फोटो : amarujala

मंगलवार को लेखपालों ने क्रमिक अनशन शुरू किया तो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार को चेताया। स्वास्थ्य विभाग के फार्मेसिस्टों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


सदर तहसील परिसर में धरने के 29वें दिन 11 लेखपाल क्रमिक अनशन में रहे। जिसमें जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, तहसील अध्यक्ष मानिकपुर रामचंद्र शुक्ला, जगमोहन सिंह, ज्ञान सिंह, अशोक कुमार, राम नारायण सिंह, लवलेश सिंह, बद्री प्रसाद, अवधेश कुमार, सत्यनारायण अशोक, मोती लाल शामिल रहे। धरने में राज्य कर्मचारी परिषद के भोला प्रसाद यादव, कैलाश गौतम, राजकुमार ने लेखपालों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर रावेंद्र सिंह, लवलेश सिंह, गोकुलेश ओझा, संतोष पांडेय, हरिप्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को 19वें दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगों को लेकर तहसील परिसर मेें बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। जिसमें गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने कार्यकत्रियों का हौसला बढ़ाया। धरने में जिलाध्यक्ष ऊषा द्विवेदी, महामंत्री अमृता चतुर्वेदी, रेखा सिंह, रशीदा, साहबानो, सुनीता, राजश्री, दुर्गावती, ज्योति सिंह, आशा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर फार्मासिस्टों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सीएमओ कार्यालय के सामने धरने के बाद मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर कर सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, मंत्री महेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र, पांडेय, अशोक कुमार चंदेल, श्रीराम अग्रवाल आदि मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विद्यालयों मेें रहते हुए कार्य बहिष्कार किया। यह जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने दी।


संविदा स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौटे
संविदा स्वास्थ्य कर्मी संघ के अध्यक्ष जुनैद ने बताया कि 19 सितंबर को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण से वार्ता हुई है। जिससे संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल वापस कर ली है। बुधवार से सभी संविदा कर्मी काम पर लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed