फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Aarti became Pradhan by defeating Sumitra by 352 votes

Chitrakoot News: सुमित्रा को 352 वोट से हराकर आरती बनीं प्रधान

Fri, 09 Aug 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Aarti became Pradhan by defeating Sumitra by 352 votes
चित्रकूट। सदर विकास खंड के भारतपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए लिए हुए उपचुनाव में गुरुवार को सदर ब्लॉक के सभागार मेें मतों की गिनती हुई। आरती देवी ने 352 वोट से शानदार जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर सुमित्रा देवी रहीं।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के नांदिन कुर्मियान के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नांदिन कुर्मियान की सवारिया देवी निर्विरोध जीतीं। ग्राम पंचायत के सदस्य पद के 14 पदों पर भी निर्विरोध प्रत्याशी जीते हैं।
विज्ञापन

भारतपुर ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति महिला के प्रधानी पद के लिए हुए उपचुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में थे। आरती देवी को 648 वोट मिले। दूसरे नंबर पर सुमित्रा देवी को 296 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रामाबाई को 159 वोट मिले। कुल 3117 मतदाताओं में 1564 ने वोट डाले थे। इनमें 42 वोट अवैध रहे। आरती देवी को आरओ मनोहर लाल ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि प्रधान गुलपतिया देवी के निधन के चलते इस सीट पर उपचुनाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed