फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   aaraskan badla,aarakkshait hui seet

अटकलों पर विराम, अनुसूचित जाति की हुई सीट

Fri, 12 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
aaraskan badla,aarakkshait hui seet
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर चित्रकूट जिले से अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित हो गई है। जिससे कई दिनों से सीट को लेकर चली आ रही अटकल बाजी पर विराम लग गया है। वही अब विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच अनुसूचित जाति के नेताओं की दावेदारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण सीट की घोषणा होते ही कुछ मायूस तो कुछ मुस्कराते दिखे।
विज्ञापन

2021 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कई जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सीट के आरक्षण को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। शुक्रवार लिस्ट जारी होते ही अटकलों का दौर खत्म हो गया। इस बार जिले से अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित कर दी गई। जिसको लेकर भाजपा सहित सपा, बसपा व अन्य पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गये।
विज्ञापन

अभी तक कुल 6 अध्यक्ष जिले में चुने गये
चित्रकूट। जिला पंचायत के चुनाव के लिए जिले में सबसे पहले 1998 में भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बद्री प्रसाद त्रिपाठी सबसे पहले चुने गये। दूसरे कार्यकाल में भाजपा की ही अनुसूचित जाति की उजारिया देवी चुनी गई है। तीसरे कार्यकाल में पूर्व विधायक वीर सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। चौथे कार्यकाल में बसपा के रमेश पटेल चुने गये। जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने पर सपा के शिवशंकर सिंह यादव चुने गये। इसके बाद हुए चुनाव में 2016 में हुए चुनाव में मैना देवी यादव चुनी गई। इस तरह से जिला पंचायत के चुनाव में दो बार भाजपा, तीन बार सपा व एक बार बसपा के प्रत्याशी ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed