{"_id":"5cc5ef4dbdec220755416d15","slug":"aag-se-gaarden-mein-das-laakh-kee-sampatti-jalee","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गार्डेन में दस लाख की संपत्ति जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से गार्डेन में दस लाख की संपत्ति जली
Sun, 28 Apr 2019 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
chitrakoot
chitrakoot
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:52 PM IST
सार
लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
हनुमान गार्डेन में लगी आग के बाद बची सामग्री सहेजते युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ(चित्रकूट)। अज्ञात कारणों के चलते कस्बे के हनुमान गार्डेंन में आग लग गई। जानकारी मिलते ही गार्डेन मालिक व अन्य लोग आग बुझाने पहुंचे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग की लपटें बहुत बढ़ चुकी थीं। पूरा गार्डेन धू-धू कर जल रहा था। लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में लगभग दस लाख की संपत्ति राख हो गई।
मऊ कस्बा स्थित गार्डेन में रविवार की दोपहर को अचानक अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने गार्डेन मालिक दिनेश चंद्र केशरवानी को सूचना दी। दौड़कर परिजनों के साथ पहुंचे मालिक व आस पास के लोगों ने गार्डेन का ताला खोला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इधर जानकारी पर फायर बिग्रेड टीम लालजी मिश्रा, श्यामसुंदर व विजय सिंह भी वाहन के साथ पहुंचे औैर स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाना शुरू किया। लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से गार्डेन में रखा टेंट व बिजली की सामग्री समेत लगभग दस लाख के नुकसान होने का दावा किया गया है।