फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A young man hanged himself after posting a WhatsApp status.

Chitrakoot News: वॉट्सएप स्टेटस लगाकर युवक ने लगाया फंदा

Sat, 28 Mar 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 28 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself after posting a WhatsApp status.
फोटो 27सीकेटीपी 21 दुर्गेश फाइल फोटो।
राजापुर (चित्रकूट)। नगर के पांडेय पुरवा में एक युवक ने बुधवार रात वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने स्टेटस वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी बहन और पिता को ठहराया है। स्टेटस देखने के बाद बहनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




नगर के पाण्डेय पुरवा निवासी दुर्गेश पाण्डेय (23) घर में अकेला रहता था। उसके पिता नरोत्तम पाण्डेय कुछ दिन पहले काम के सिलसिले में अहमदाबाद चले गए थे। दुर्गेश ने रात में कमरे के अंदर गमछे से फंदा लगाया और एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने कहा कि उसकी मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि उसकी बहन और पिता हैं। उसने यह भी कहा कि उनकी वजह से ही वह फंदा लगा रहा है। युवक ने अपने ससुराल वालों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने और उन्हें जिम्मेदार न ठहराने की बात कही। उसने कहा कि वह अपनी मां के पास जा रहा है, क्योंकि मां ही उसके पक्ष में बोलती थी और अब यहां उसका कोई नहीं है। दुर्गेश की शादी नैनी गांव में तय थी। बृहस्पतिवार की शाम को दुर्गेश की बहन ने उसका वॉट्सऐप स्टेटस देखा तो वह चौंक गई। उसने दुर्गेश को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। बहन देर शाम को घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजे की दरार से झांककर देखने पर दुर्गेश फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन




थाना प्रभारी लखन सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाने से पहले वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। उन्होंने पुष्टि की कि बहनों ने स्टेटस देखकर ही पुलिस को सूचना दी है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed