{"_id":"668b0ae57c6a89e377088b46","slug":"a-young-man-died-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-line-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108104-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। चचेरे भाई की वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल युवक टेंट का सामान हटाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
राजापुर थाना क्षेत्र के गंजगोबरौल गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि बेटा मोहित उर्फ रामू (23) हलवाई का काम करता था। शनिवार को चचेरे भाई की वरीक्षा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को गया था। शनिवार की सुबह कार्यक्रम खत्म होने के बाद टेंट का सामान समेटा जा रहा था। मोहित टेंट का लोहे का पोल हटा रहा था। इसी बीच ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में पोल छू गया। इससे वह करंट से झुलस गया।
परिजन उसे लेकर राजापुर सीएचसी पहुंचे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। रविवार को सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। तीन भाइयों में मोहित सबसे छोटा था। उसकी एक साल पूर्व लक्ष्मी देवी के साथ शादी हुई थी।