{"_id":"67840a92ce8b5bfe510aeb39","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-truck-on-the-highway-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-112407-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
फूलचंद्र
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। मकर संक्रांति मनाने घर जा रहे मजदूर को हाईवे पर छिछेरिया मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल जा रही थी, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
झांसी-मिर्जापुर हाईवे के रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी के मजरा कूड़ी हार निवासी भगवानदीन का पुत्र फूलचंद्र (35) दो माह पहले मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सलेहा में मजदूरी करने गया था। भगवानदीन ने बताया कि उसका पुत्र मकर संक्रांति पर्व पर घर आ रहा था। शनिवार की रात ट्रेन से कर्वी आया और किसी वाहन से छिछेरिया मोड़ तक गया। वहां से रात डेढ़ बजे पैदल गांव जा रहा था। तभी पीछे से एक ट्रक टक्कर मारते हुए निकल गया। काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। सूचना पर पुलिस पहुंची। अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
उसके दो पुत्र बच्चा, कल्लू, दो पुत्री रंची, चिंटू और पत्नी मंजू देवी हैं। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का हाल बेहाल हो गया। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे, तब तक मौत हो चुकी थी। ट्रक की तलाश के लिए सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रहे हैं।मजदूर की जेब से पांच हजार रुपये, बैग व अन्य सामान मिले हैं। उसे परिजनों को दे दिया गया।