फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A woman was killed with a sickle, report filed against an unknown person

Chitrakoot News: हंसिए से की थी महिला की हत्या, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 05 Jun 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A woman was killed with a sickle, report filed against an unknown person
रानी निषाद
चित्रकूट/मऊ। सुहैल गांव में टयूबवेल पर महिला की हत्या हंसिए से की गई थी। सिर, आंख और कान के पास चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने हंसिया बरामद कर लिया है। बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सुहैल गांव की रानी निषाद (60) के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट मिली। सिर की नस फटने और अधिक रक्तस्राव से मौत हुई है। इसके अलावा आंख और कान के पास भी चोट के निशान हैं। फिलहाल अभी एक ही हत्यारोपी होने की आशंका जताई गई है। खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे अपर एसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि हत्या के कारण की अभी तक जानकारी नहीं हो पाई है। परिजन किसी से दुश्मनी से इन्कार कर रहे हैं। हत्यारोपी परिवार से संबंधी भी हो सकता है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बेटे भइयालाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कहां गई पायल, खड़ी चारपाई जमीन पर बिछी मिली
बेटे भइयालाल ने बताया कि मां के हाथ की कुछ चूड़ियां टूटी मिली हैं। पैर की पायल भी गायब है। दोपहर को जब महिला की बहू खाना लेकर गई थी तो कमरे में चारपाई बिछी नहीं थी। शाम को पहुंची तो चारपाई बिछी मिली। शव चारपाई के नीचे मिला हैै। ऐसे में लगता है कि रानी देवी पर आराम करते समय हमला किया गया है। जागने पर उसने विरोध किया तो पकड़कर मार दिया। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पायल गायब नहीं है। रानी उस दिन पायल घर में ही उतारकर गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed