फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A vegetable market is set up on the road in Shankar Bazaar, disrupting traffic.

Chitrakoot News: शंकर बाजार में सड़क पर लगती सब्जी मंडी, आवागमन होता बाधित

Fri, 13 Mar 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 13 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A vegetable market is set up on the road in Shankar Bazaar, disrupting traffic.
फोटो 13सीकेटीपी09 शंकर बाजार में सड़क पर लगी सब्जी मंडी। संवाद
चित्रकूट। शहर में सब्जी मंडी के लिए स्थान तय है। लेकिन वहां के बजाए शंकर बाजार में सब्जी मंडी लगती है। बीच सड़क पर सब्जी मंडी लगने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। अक्सर ग्राहकों और विक्रेताओं में रास्ता देने को लेकर विवाद भी हो जाता है।
विज्ञापन




गल्लामंडी परिसर में बनी इस सब्जी मंडी में सैकड़ों विक्रेता हैं। इनमें से कई विक्रेता अपनी सब्जियां सड़क के बीच में रखकर बेचते हैं, जिससे ग्राहकों को निकलने में दिक्कत होती है। ग्राहक बाइक लेकर भी मंडी पहुंचते हैं, जिन्हें अतिक्रमण के कारण परेशानी होती है। जितेंद्र कुमार, राकेश सिंह और लवलेश सिंह ने बताया कि पर्याप्त जगह होने के बावजूद विक्रेता सड़क पर बैठते हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं और उन्हें निकलने में मुश्किल होती है। इसी रास्ते से ई-रिक्शा भी सब्जियां लादकर निकलते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। फल विक्रेता भी अपने ठेले सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे बाधा उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों ने विक्रेताओं को निर्धारित स्थान पर बैठने की व्यवस्था की मांग की है। उधर, मंडी सचिव राम कुमार ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित स्थानों पर बैठने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed