फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A slight mistake leads to death in a road accident

जरा सी चूक से सड़क हादसे में हो जाती है मौत

Sat, 26 Mar 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
A slight mistake leads to death in a road accident
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को संबोधित करते सीओ हर्ष पांडेय। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला मुख्यालय स्थित छत्रपति शाहू जी महिला महाविद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधिकारियों ने कानून का पालन करने के साथ ही यातायात के नियमों के आधार पर वाहन चलाने की सीख दी। कहा कि जरा सी चूक होेने से सड़क हादसे में मौत हो जाती है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ हर्ष पांडेय ने कहा कि देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून बनाए गए हैं। कानून की मदद से ही अपराधियों को सजा दिलाने का काम किया जाता है। कोई भी छात्र कानून का उल्लंघन न करें।
विज्ञापन

अपने माता-पिता के सपनों को साकार कर पढ़ाई करे। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। बिना हेलमेट के बाइक न चलाएं। बाइक की रफ्तार अधिक नहीं होनी चाहिए, जहां कहीं भी मोड़ आए वहां पर अपना वाहन रोकने के बाद ही आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठशाला में छात्रपति शाहू जी महिला महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा साधना देवी, गुड़िया देवी, संध्या देवी, शोभा देवी, शालिनी देवी, श्रेया जयसवाल, लक्ष्मी देवी, मोहिनी देवी, कविता देवी, पूनम देवी, गायत्री त्रिपाठी, उक्षा देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. आरती गुप्ता, डॉ.. कविता गौतम, शिक्षक सुनील सिंह, रावेंद्र सिंह पटेल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
सवाल: छात्रा पूजा श्रीवास्तव ने पूछा कि अपराध रोकने के लिए पुलिस क्या कर रही है।
जवाब: सीओ हर्ष पांडेय ने कहा कि अपराधियों को पकड़कर उन्हें सजा दिलाने का काम किया जा रहा है।
सवाल: छात्रा शालिनी केशरवानी ने कहा कि जमीन को लेकर आजकल अधिक झगडे़ हो रहे है। इन्हें रोकने के लिए पुलिस क्या कर रही है।
जवाब: सीओ कहा कि मौके पर राजस्व विभाग की टीम को भेजकर विवादों का निपटारा कराया जाता है। इतने भी यदि कोई नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

सवाल: छात्रा पूजा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस क्या कर रही है।
जवाब: सीओ ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर जिले में महिला थाना बनाया गया है। साथ ही कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागृत करने का काम किया जा रहा है।

फोटो-4- पुलिस की पाठशाला में मौजूद छत्रपति शाहूजी महिला महाविद्यालय की छात्राएं। संवाद

फोटो-4- पुलिस की पाठशाला में मौजूद छत्रपति शाहूजी महिला महाविद्यालय की छात्राएं। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed