फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A girl drowned while bathing in Yamuna river and died

Chitrakoot News: यमुना में स्नान कर रही बालिका डूबी, मौत

Thu, 05 Jun 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
A girl drowned while bathing in Yamuna river and died
शालू
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बेराउर गांव की बालिका गंगा दशहरा पर परिजनों के साथ यमुना में स्नान करने गई थी। पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई और डूबने से मौत हो गई। कक्षा तीन की छात्रा कुछ दिन पहले ही ननिहाल बेराउर आई थी।
विज्ञापन

बेराउर गांव निवासी सूरजभान निषाद ने बताया कि कर्वी निवासी कुलदीप की पुत्री भांजी शालू (9) गुरुवार को सुबह ममेरे भाई-बहन के साथ स्नान करने यमुना नदी में गई थी। पैर फिसलने से डूब गई। यह देख उसके ममेरे भाई-बहन ने चिल्लाकर मदद मांगी। आसपास के कई लोग पहुंचे। जब तक उसको निकाला तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

शालू की मौसी राधा की शादी सात जून को तय है। तीन दिन पहले ही मामा के साथ ननिहाल आई थी। मां मोनू देवी व पिता कुलदीप निषाद गुरुवार को ही वहां पहुंचे। शालू दो बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed