{"_id":"66943f5083ac26c0060d94f7","slug":"a-four-year-old-girl-drowned-in-a-water-filled-pit-and-died-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108248-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पानी भरे गड्ढे में डूबी चार वर्षीय बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पानी भरे गड्ढे में डूबी चार वर्षीय बालिका की मौत
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। गांव के बाहर बारिश के पानी से भरे गड्ढे में पैर फिसलने से चार वर्ष की बालिका डूब गई। घटना की जानकारी होते ही आनन फानन में परिजनों ने उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
मऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेषासुबकरा गांव निवासी रामकुशल निषाद ने बताया कि 4 वर्षीय बेटी मिंता रविवार की दोपहर को घर से बाहर खेल रही थी। वह सब खेत की ओर गये थे। घर में मां खाना बना रही थी। बताया गया कि खेलते खेलते मिंता बस्ती से कुछ दूर पानी से भरे एक गड्ढे के पास पहुंच गई। वहां पैर फिसलने से पानी में डूब गई।
इधर उसकी मां मिंता को ढूंढ रही थी। तभी गांव के कुछ लोग वहां से गुजरे और शक होने पर परिजनों के साथ गड्ढे पर देखा तो मिंता वहां मिली। उसे बाहर निकाला गया लेकिन उसकी संासे थम चुकी थी। परिजन उसे लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर मऊ थाना प्रभारी विनोद कुमार राय, अपराध निरीक्षक अभयराज सिंह, उप निरीक्षक इंद्रजीत गौतम ने मौके पर पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम केे लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।