फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A fan fell on a young man while he was sleeping, causing his death

Chitrakoot News: सोते समय युवक के ऊपर गिरा पंखा, मौत

Tue, 10 Jun 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A fan fell on a young man while he was sleeping, causing his death
शिवशरण प्रजापति - फोटो : परिजन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर में रविवार को एक युवक के ऊपर सोते समय फर्राटा पंखा गिर गया। इससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। युवक एक सप्ताह पहले ही दिल्ली से गांव आया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

अमानपुर निवासी सुंदरलाल प्रजापति ने बताया कि उसका भाई शिवशरण (26) रविवार की रात को कमरे में जमीन पर फर्राटा पंखा चलाकर सो रहा था। तभी रात लगभग 12 बजे उसी का पैर लगने से पंखा उसके ऊपर गिर गया। इससे भाई करंट की चपेट में आ गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि भाई दिल्ली के बल्लभगढ़ में एक फैक्टरी में काम करता था। एक सप्ताह पहले ही गांव आया था। पुलिस सोमवार की सुबह पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed