फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A dozen youths beat beer and liquor salesmen

दर्जनभर युवकों ने बीयर व शराब के सेल्समैनों को पीटा

Wed, 01 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
A dozen youths beat beer and liquor salesmen
चित्रकूट। शहर के चमड़ा मंड़ी स्थित शराब व बीयर की दुकान पर उधार शराब न देना दुकान के सेल्समैनों को महंगा पड़ गया। सोमवार की देर रात एक दर्जन से अधिक युवकों ने बारी-बारी से दोनों दुकान के सेल्समैन की जमकर पिटाई की। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे। मामले में एक नामजद समेत 11 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन

मामला शहर के सदर रोड के पास चमड़ा मंड़ी स्थित बीयर व देशी शराब की दुकान का है। बीयर शाप के सेल्समैन सिकरीअमान गांव निवासी धर्मजीत पुत्र रामलखन ने बताया कि राघव नाम के युवक अपने दस बारह दोस्तों के साथ सोमवार की रात दुकान पर आया। उसने बीयर मांगी तो पहले की उधारी चुकाने को कहा गया। जिस पर राघव आदि ने गाली देनी शुरू कर दी। विरोध किया तो दुकान से बाहर निकाल कर लात घूंसों से पीटने लगे। किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से उसे बचाया जा सका। इसी दुकान से महज कुछ ही कदम दूर पर स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन सिद्धपुर निवासी चंद्रसेन पुत्र मइयादीन ने बताया कि यही आरोपी उसकी दुकान आए और शराब मांगने लगे। इसकी यहां भी उधारी होने पर शराब देने से इंकार कर दुकान बंद करने लगा।
विज्ञापन

सेल्समैन ने बताया कि आरोपियों ने उसे भी पकड़कर पीटने लगे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस वाहन को आते देख आरोपी गाली देते हुए भाग निकले। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि सेल्समैनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी राघव समेत एक दर्जन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। मंगलवार को मुख्य आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में बताया कि मामला उधारी का नहीं है बल्कि यह दुकानें रात दस बजे के बाद भी ख्ुाली थीं और ओवररेट शराब बेच रहे थे। जानकारी होने पर इसका विरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed