{"_id":"6adf9749eb58ae25da098169","slug":"a-diwali-gift-the-shri-ram-van-park-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-138188-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दिवाली पर श्रीराम वन पार्क की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दिवाली पर श्रीराम वन पार्क की सौगात
Mon, 26 Oct 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी 12 श्रीराम वन पार्क का मुख्य द्वार। संवाद
चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट को इस दिवाली एक खास सौगात मिलने जा रही है। चित्रकूट मार्ग पर रजौला के पास वन विभाग 11 हेक्टेयर में श्रीराम वन एवं सांस्कृतिक पार्क विकसित कर रहा है।
पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण वनवासी वेश में भगवान श्रीराम की 18 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा होगी। पूरे परिसर को हरियाली और रामायण काल की थीम पर सजाया जा रहा है। यहां अशोक वाटिका, सीता रसोई, कामदगिरि पर्वत समेत राम से जुड़े स्थलों की झलक मिलेगी। तालाब में बोटिंग और बच्चों के लिए विशेष मनोरंजन सुविधाएं भी रहेंगी।
करीब 12.13 करोड़ रुपये की इस परियोजना की आधारशिला जून 2023 में रखी गई थी। पहले चरण का काम 5.50 करोड़ रुपये से चल रहा है। क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक मिश्रा सतना के अनुसार वन विभाग का प्रयास है कि यह पार्क चित्रकूट को एक अलग पहचान दिलाए।
विज्ञापन
पार्क में दो बड़े तालाब विकसित किए गए हैं, जहां बोटिंग की सुविधा होगी। बच्चों के लिए झूले, बांस वन सहित कई आकर्षण भी विकसित किए जा रहे हैं। वन विभाग के अनुसार भोपाल, उज्जैन और छतरपुर (खजुराहो) के पास ऐसे पार्क बनाए गए हैं। चित्रकूट में यह प्रदेश का चौथा पार्क होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
भारत के नक्शे में दिखेगी श्रीराम की यात्रा
पार्क में भारत का विशाल नक्शा तैयार किया गया है। इसमें प्रभु श्रीराम से जुड़े प्रमुख स्थलों के साथ चित्रकूट में उनके प्रवास से संबंधित स्थानों को दर्शाया जाएगा। पार्क में राशि वन में राशियों से संबंधित पौधे, नक्षत्र वन में नक्षत्रों से जुड़ी वनस्पतियां और आरोग्य वन में औषधीय पौधे लगाए गए हैं। योगा वन में योगासनों को दर्शाती प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के करीब 15 हजार पौधे लगाए गए हैं।