{"_id":"66f9a2067a465b688b0b0f64","slug":"a-devotee-who-drowned-in-mandakini-died-another-drowned-in-yamuna-and-search-continues-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109919-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मंदाकिनी में डूबे श्रद्धालु की मौत, यमुना में एक डूबा तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मंदाकिनी में डूबे श्रद्धालु की मौत, यमुना में एक डूबा तलाश जारी
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा मध्यप्रदेश अंतर्गत धर्मनगरी के मंदाकिनी नदी में एक श्रद्धालु की डूब जाने से मौत हो गई, जबकि मऊ क्षेत्र में यमुना नदी में मछली पकड़ रहा एक युवक डूब गया। तलाश में स्थानीय गोताखोर व पुलिस कर रही है। देर शाम तक युवक को नहीं ढूंढा जा सका है।
बांदा जिले के नरेनी थाना अंतर्गत नरैनी कस्बा के सिविल लाइन निवासी ओम प्रकाश वर्मा (21) रविवार को साथियों के साथ चित्रकूट घूमने आया था। दोपहर को अनुसइया आश्रम के पास मंदाकिनी नदी में स्नान कर रहा था। इसी बीच नदी में पड़े एक पत्थर वह फंस गया, जिससे डूब जाने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने उसके शव को नदी से निकला। नया गांव चित्रकूट थाना पंकज शुक्ल ने बताया कि नदी में डूब जाने से उसकी मौत हुई है। उसके साथ आये युवकों से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जिले के मऊ थाना अंतर्गत यमुना नदी स्थित सेसा घाट में लल्ली निषाद (३०) व अपने पुत्र जितेंद्र के साथ मछली का शिकार करने रविवार की दोपहर को यमुना नदी के सेसा घाट गया था। जाल डालते समय लल्ली गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। उसका पुत्र जितेंद्र को आखों में कम दिखता है। जिससे वह समझ नहीं पाया। काफी देर तक जब लल्ली नदी से नहीं निकाला तो जितेंंद्र ने आवाज दी, लेकिन कोई आवाज न आने पर वह दौडक़र घर जाकर इसकी जानकारी दी। परिजनों से पुलिस को सूचना दी। जिसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी विनोद राय ने बताया कि गोताखोरों की मदद से लल्ली की तलाश की जा रही है। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम बुलाई जाएगी।