{"_id":"67aa4950e6c9f7ba8301c3b4","slug":"a-bus-full-of-devotees-overturned-13-devotees-injured-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-113068-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी 13 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी 13 श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। चित्रकूट-सतना मार्ग के बगदरा घाटी के आगे सभापुर के पास श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रयागराज जा रही इस बस के 13 श्रद्धालु घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
सतना जिले के बिरसिंहपुर से प्रयागराज महाकुंभ श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार को जैसे ही चित्रकूट मार्ग के सभापुर थाना अंतर्गत ऊंचा गांव के पास पहुंची तो मोड़ पर सामने से आ रही अन्य बस को साइड देने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ा। अनियंत्रित होकर बस पलट गई। बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया गया।
घायलों को एंबुलेंस की सहायता से बिरसिंहपुर व जानकीकुंड अस्पताल भेजा गया। इसमें से गंभीर रूप से घायल बस चालक बिरङ्क्षसहपुर निवासी सुधाकर शुक्ला, शारदा प्रसाद केसरवानी, मोना सेन, सरिता अग्निहोत्री को जिला अस्पताल से सतना के लिए रेफर किया गया है। अन्य रामप्रसाद, संतोष, गुुजनदेवी, चुन्नीदेवी, रमेश, रामदुलारे आदि का इलाज जारी है।