फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A bus carrying wedding guests overturned, injuring 16, with three seriously injured.

Chitrakoot News: बरातियों से भरी बस पलटी, 16 घायल, तीन गंभीर

Thu, 07 May 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 07 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A bus carrying wedding guests overturned, injuring 16, with three seriously injured.
फोटो 06 सीकेटीपी 41 घायल को ले जाते ग्रामीण। संवाद
खोही/चित्रकूट। मध्य प्रदेश क्षेत्र की बगदरा घाटी में बुधवार शाम बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 16 बराती घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में से सात को मामूली चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बस में 23 बाराती सवार थे।
विज्ञापन

यह बस मंगलवार को जनपद के थाना रैपुरा के कुई करौंदी गांव से मध्य प्रदेश के रीवा बारात गई थी। बुधवार शाम को वापसी के दौरान बगदरा घाटी की ढलान में बस की कमानी टूट गई। तकनीकी खराबी के कारण चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई। सूचना मिलते ही मझगवां और चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में कुईंकरौंदी रैपुरा निवासी मैकू लाल (40), शिवपूजन रैदास (21), पूजा देवी (17), ननकू रैदास (45), दिनेश कुमार (25), पूनम देवी (16), रजुआ रैदास (40), रामविशाल (80), पूनम (15), इंद्रजीत रैदास (16) और रजनीश (21) शामिल हैं। रमटेकवा निवासी शिवलखन विश्वकर्मा (45), इटवा निवासी छेदीलाल (62) और भैरमपुर निवासी पवन चमार (18) भी घायल हुए हैं। लालापुर निवासी धर्मराज रैदास (30) और रामनगर निवासी अमरजीत रैदास (16) भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed