फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A bag full of jewelery worth three lakhs crossed the bus's diggy

तीन लाख के जेवरात से भरा बैग बस की डिग्गी से किया पार

Thu, 02 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
A bag full of jewelery worth three lakhs crossed the bus's diggy
मऊ/राजापुर। प्राइवेट बस की डिकी में रखा जेवर व नकदी से बैग पार कर दिया पीड़ित ने मामले को लेकर बस के कंडक्टर पर शक जताते हुए बरगढ़ थाने में तहरीर दी है। बताया कि बैैग में लगभग तीन लाख के जेवर व 65 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

बरगढ़ थाना अंतर्गत रैपुरा निवासी संतोष कुमार पुत्र लाल जी ने बताया कि गुरुवार को एक प्राइवेट बस से प्रयागराज से बरगढ़ आ रहा था। उसके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे। सभी के तीन बैग होने पर कंडक्टर ने कहा कि बस के पीछे की डिकी में बैग रख दो। बार बार मना करने के बाद भी कंडक्टर ने जबरन बैग डिकी में रखवा दिया। जब उतरने लगा तो डिकी से एक बैग गायब मिला। बैग में 65 हजार रुपये, सोने की चेन, कान का झुमका है। इसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाये
विज्ञापन

वहीं राजापुर थाना अंतर्गत महुआ गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर नगदी सहित आभूषण पार कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। सुबह होने पर जानकारी हुई। पीड़ित महुआ गांव निवासी शिवभजन ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व चोरी हुई है। बक्से में रखे 70 हजार रुपये व तीन सोने की चेन, दो हार व मंगलसूत्र हैं। राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed