फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   तीर्थक्षेत्र में रही कजली महोत्सव की धूम

तीर्थक्षेत्र में रही कजली महोत्सव की धूम

Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। रक्षाबंधन के अवसर पर देर शाम तक तीर्थक्षेत्र में कजली महोत्सव की धूम रही। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सिर पर कजली लिए महिलाएं भी शामिल थीं। बाद में राघव प्रयाग घाट पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और आल्हा गायन प्रतियोगिता हुई, जिसमें रमपुरिया के रामगनेश वर्मा अव्वल रहे। मुख्य अतिथि सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बुंदेलखंड की लोक कला समृद्ध होती है।

चित्रकूट सामाजिक, सांस्कृतिक विकास संस्थान के तत्वाधान में हुए कजली महोत्सव में भारी भीड़ रही। शोभायात्रा के बाद महिलाओं ने कजली खोट कर विसर्जन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया प्रसाद द्विवेदी ने की। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोक कलाओं को ख्याति मिलती है। उन्होंने लोगों से ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि राम भवन उपाध्याय ने कहा कि यह बुंदेली लोक कला को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। संस्थान के संयोजक और कार्यक्रम के संचालक डॉ. घनश्याम अवस्थी ने विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर पंकज अग्रवाल, मदन गोपाल शुक्ला, शफीक अहमद, अरुण कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार शुक्ला, अवध प्रसाद उपाध्याय, मुन्नू लाल प्रधान, डॉ. करुणा शंकर द्विवेदी, महंत राम दुलारे दास आदि मौजूद रहे। इस मौके पर हुई आल्हा गायन प्रतियोगिता में राम लाल चितरा को द्वितीय और दयाराम यादव राजापुर को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed