फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   डायरिया की चपेट में आ रहे मासूम

डायरिया की चपेट में आ रहे मासूम

Mon, 05 May 2014 05:30 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Mon, 05 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। लू और आसमान से बरसती आग के थपेड़ों का असर अब लोगों पर दिखाई देने लगा है। इसके चलते डायरिया और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गर्मी में बच्चों की भी हालत खराब है। लू के चलते बच्चों को डायरिया हो रहा है। जिले के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी त्रिपाठी के यहां प्रतिदिन लगभग दो दर्जन बच्चे डायरिया की बीमारी से ग्रसित होकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में लू का असर काफी व्यापक रुप में हो रहा है। हालांकि दो दिनों बादलों के असर से तापमान गिरकर 40 डिग्री तक हो गया है। इसके बाद भी लोग डायरिया की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती हो रहा है। दो दिन पहले गर्मी के प्रकोप के चलते जनपद के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी त्रिपाठी के यहां डायरिया से पीड़ित काफी बच्चे भर्ती है। चिकित्सक के अनुसार प्रतिदिन डायरिया से पीड़ित दो दर्जन बच्चे प्रतिदिन आते है। रश्मि(3), आंचल(2), जेबा (2), शाहिद (1), सोनू (3) मीना (2) आदि बच्चे डायरिया से पीड़ित होकर क्लीनिक में अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
बचाव के बताए उपाय
डॉ. त्रिपाठी ने बचाव के लिए प्राथमिक उपचार बताते हुए कहा पानी गर्म कर ठंडा करने के बाद बच्चे को दें। धूप में न निकलने दें। बच्चे को लेकर बाहर जाना पड़े तो पूरी तरह से ढककर ही रखें। अगर बच्चे डायरिया से प्रभावित हो जाएं तो उन्हें ओआरएस घोल दें। तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। इसके अलावा सुपाच्य भोजन जैसे दाल का पानी, खिचड़ी खाने को दें। फलों को ठंडा करके सेवन करें। अपने मकान में तथा आसपास साफ सफाई रखें। दिन में खूब पानी पिए तथा नीबू, खीरा, ककड़ी का सेवन करें। सोते समय मच्छरदानी लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
यह न करें
-बासी भोजन व गरिष्ठ पकवानों का सेवन न करें।
-रखी हुई खोवा की मिठाइयों का इस्तेमाल न करें।
-प्रदूषित पानी व सड़क किनारे बिकने वाले पेय पदार्थों का सेवन न करें।
-बाजार में खुले में बिक रहे कटे फलों का सेवन न करें।
-धूप में निकलना जरूरी है तो चेहरा ढककर ही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed