फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   संतों-नेताओं और प्रबुद्धों में तुलसी जन्मभूमि विवाद पर आक्रोश

संतों-नेताओं और प्रबुद्धों में तुलसी जन्मभूमि विवाद पर आक्रोश

Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। महाकवि तुलसीदास की जन्मभूमि के विवाद को लेकर यहां के प्रबुद्ध वर्ग में भी आक्रोश है। इनका कहना है कि विभिन्न साक्ष्यों के बाद भी राजापुर को लेकर भ्रांति पैदा करना मूर्खता ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन

प्रख्यात चिंतक और हिंदी प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त योगेंद्र दत्त द्विवेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी जब सिंचाई मंत्री बने थे तो उन्होंने तुलसी जन्म स्थान की सुरक्षा के लिए राजापुर में विशाल घाट बनवाया था। उन्होंने रचनाओं का उदाहरण लेते हुए बताया कि जब तुलसी अनाथ हो गए तो उनको नरहरिया नंद महाराज अपने साथ सूकर खेत (सोरों) ले गए। तुलसीदास ने लिखा है- मैं पुनि निज गुरु सन सुनी, कथा सो सूकरखेत/ समुझी नहितस बालपन, तब अति रह्यो अचेत। केवल इस दोहे के आधार पर लोगों को जन्मस्तान सोरों कहने का मौका मिल गया। उन्होंने बताया कि रामायण में राम गमन का मार्ग इलाहाबाद से राजापुर और राजापुर से वाल्मीकि आश्रम तक है। इलाहाबाद से वाल्मीकि आश्रम तक आने का यह मार्ग अधिक सीधा और कम दूरी का है जब भगवान राम राजापुर के पास यमुना पार करते हैं तो मानस लिखते तुलसी भावुक हो जाते हैं, वह सोचते हैं कि यदि वह उस समय होते तो क्या करते- तेहि अवसर एक तापस आवा/तेजि पुंज लघु बयस सुहावा। कवि आलखित गति वेष विरागी/मन क्रम बचन राम अनुरागी। उन्होंने कहा कि तुलसीदास के पारिवारिक लोग राजापुर में हैं। तुलसीदास के समकालीन कुटुंबियों की ग्यारहवी पीढ़ी चल रही है। ऐेसे में तुलसीदास की जन्मभूमि का विवाद उचित नहीं है। उधर, महंत दिव्यजीवन दास, महंत रामजीदास, साध्वी पुष्पा रामायणी, भाजपा नेता रंजना उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह, शैल गुप्ता, संतोष उर्फ मुन्ना सिंह आदि ने भी कहा कि गोस्वामी तुलसीदास का जन्म यमुना तट पर राजापुर में आत्माराम दुबे के यहां हुआ था और इसके तमाम साक्ष्य हैं। कहा कि अगर विवाद न सुलझा तो सड़क पर उतरा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed