{"_id":"696fc62733aabedc050e96a4","slug":"9310-applications-from-ai-are-suspicious-door-to-door-verification-is-being-done-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-125992-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एआई से 9310 आवेदन संदिग्ध, घर-घर हो रहा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एआई से 9310 आवेदन संदिग्ध, घर-घर हो रहा सत्यापन
Tue, 20 Jan 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया को गति दी गई है। जिले में ब्लॉक स्तर के 90 कर्मचारी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) द्वारा चिह्नित 9310 संदिग्ध आवेदनों की स्थलीय जांच में जुटे हुए हैं। इस जांच के पूरा होने के बाद ही योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ मिल सकेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2024 के तहत जिले में कुल 80,077 लोगों का घर-घर जाकर सर्वे किया गया था। ब्लॉकवार आंकड़ों के अनुसार, कर्वी ब्लॉक में 23,097, मानिकपुर में 15,984, मऊ में 12,100, रामनगर में 10,558 और पहाड़ी ब्लॉक में 18,338 लोगों का सर्वे किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने स्वयं भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था।
सर्वे कार्य पूरा होने के बाद विभाग ने सभी आवेदनों का सत्यापन कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड किया था। इसके बाद एआई आधारित डाटा विश्लेषण में 9310 आवेदनों को दोबारा जांच के लिए चिह्नित किया गया है। इस संबंध में विभाग ने ब्लॉक स्तरीय 90 कर्मचारियों की टीम तैनात कर इन आवेदनों की स्थलीय जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन
उधर, जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव ने बताया कि एआई से प्राप्त सूची का सत्यापन कार्य तेजी से जारी है। जांच पूरी होने के उपरांत पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद सरकार द्वारा लाभार्थियों के खातों में आवास निर्माण के लिए धनराशि भेजी जाएगी।