फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   84 percent voting in district bar association elections

चित्रकूट: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 84 प्रतिशत हुआ मतदान

Wed, 23 Dec 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
84 percent voting in district bar association elections
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करते अधिवक्ता। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कचहरी परिसर के अधिवक्ता भवन में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के पांच पदों के मतदान हुआ। इसमें कुल 517 वोटरों में से 436 ने मताधिकार का प्रयोग किया। 84.33 प्रतिशत मतदान के बाद सभी दावेदारों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है। मतदान के आखिरी समय में अध्यक्ष व सचिव पद के प्रत्याशियों में आमने सामने का मुकाबला दिखाई पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी की देख रेख में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। मतदान के लिए सुबह से ही अधिवक्ताओं में खासा उत्साह दिखा। कचहरी परिसर में समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए चर्चा करते दिखे। दोपहर 12 बजे तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए जगत नारायण पांडेय, सुरेश तिवारी, लखनलाल चौधरी और सचिव पद के लिए नवीन त्रिपाठी, मान सिंह पटेल व पंकज त्रिपाठी मैदान में है। खासकर अध्यक्ष व सचिव पद के लिए अंत समय में दो प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत का दावा किया है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को पुलिस भी तैनात रही। मतदान के दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन बुआ राम शुक्ला, निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल पाल, योगेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी हेमराज सिंह, चुनबाद प्रसाद, राजनारायण पांडेय व दमयंती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed