{"_id":"5c017731bdec2241822ee6ef","slug":"71543599921-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा ट्रैक्टर का एक्सल जाम हुआ हाइवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा ट्रैक्टर का एक्सल जाम हुआ हाइवे
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर के हाईवे स्थित मंदाकिनी पुल पर शुक्रवार को ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया। इसके बाद गिट्टी व बालू लदे ट्रकों के निकलने से मुख्यालय से लेकर बांदा, इलाहाबाद व राजापुर मार्ग पर चार घंटे जाम लग गया। इसमें स्कूली बच्चे व एंबुलेंस फंसी रही।
यातायात माह के अंतिम दिन शहर की यातायात व्यवस्था की एक ट्रैक्टर ने पोल खोल दी। मंदाकिनी पुल पर शुक्रवार दोपहर बिजली के सीमेंटेड खंभे लदे ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया।
आड़ा तिरछा ट्रैक्टर पुल पर खड़ा हो गया। इस बीच बालू लदे ट्रक निकले तो रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। यहां तक कि बाइक व पैदल निकलना भी मुश्किल हो या। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगने लगीं। स्कूलों की छुट्टी होने पर स्कूल वाहन फंस गए। दो एंबुलेंस भी फंसी रहीं।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीएम इंदु प्रकाश, सीओ रजनीश यादव, कोतवाल अनिल सिंह व टीआई योगेश कुमार सिपाहियों के साथ पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर को बीच रास्ते से क्रेन लगाकर हटाने का प्रयास किया। ट्राली में भारी सामान होने से क्रेन उसे हटा नहीं सकी। किसी तरह से बड़ी क्रेन मांगकर ट्रैक्टर को हटाया गया। इसके बाद जाम खुल सका। जाम से बसों में बैठे यात्री सहित आम जनता परेशान रही।
ट्रैक्टर का एक्सल टूटा, हाईवे जाम
- बांदा, इलाहाबाद व राजापुर मार्ग पर चार घंटे फंसे रहे वाहन, स्कूली बच्चे हुए बदहाल