{"_id":"5bc2351fbdec22695706f3a2","slug":"71539454239-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर खनन पर पट्टाधारक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर खनन पर पट्टाधारक को नोटिस
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर। अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम प्रवीण कुमार ने जिला खनिज अधिकारी व पुलिस टीम के साथ तहसील क्षेत्र के कौबरा की पत्थर खदानों का निरीक्षण किया। जहां पट्टाधारक के निर्धारित सीमा से अधिक क्षेत्र में खनन करते पाए जाने पर नोटिस दी गई है।
शनिवार प्रशासन की टीम ने कौबरा खदान पर छापेमारी की तो वहां खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। कई मजदूर भाग निकले जबकि कुछ वहीं खड़े हो गए और बताया कि उनके मालिक ने पट्टा क्षेत्र में खनन करने को कहा है। टीम ने पट्टाधारक प्रदीप कुमार शुक्ला व मुन्ना को मौके पर बुलाया। नापजोख की गई तो पाया गया कि दोनों निर्धारित सीमा से अधिक पर खनन करा रहे हैं। जिला खनिज अधिकारी मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पट्टाधारक प्रदीप शुक्ला के खिलाफ नोटिस जारी कर दी गई है और मुन्ना के मामले की जांच फिर से कराई जा रही है।
खनन पर पट्टाधारक को नोटिस